हरदा: हरदा जिले में उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्था सुधारने के निर्देश, अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई
Harda, Harda | May 7, 2026 जिले में गेहूँ उपार्जन व्यवस्था को सुचारू और किसान हितैषी बनाने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को उपार्जन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन वेयरहाउस या समितियों में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाएगी, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।