चान्दन: धरहरा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक जख्मी
Chanan, Banka | May 22, 2026 भैरोगंज- केंदुआर रोड स्थित धरहरा के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए दोपहर करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।