मनोहरथाना: हथाईखेड़ा में 70 वर्षीय मानसिक रोगी मृत अवस्था में खेत में मिला
मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ निवासी कुबेर जाटव जो की मानसिक रोगी है वह पिछले 7-8 दिनों से हताई खेड़ा गांव में ही घूम रहा था। गांव के लोगों से खाना लेता और वहीं कहीं सो जाता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कोई व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। इस पर शव को मनोहर थाना सीएचसी लेकर आए।परिजनों की तलाश कर सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया ।