गुमला: बाघबना गांव में संदिग्ध हालत में रस्सी से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
Gumla, Gumla | May 22, 2026 गुमला जिले के बाघबना में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक 75 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सिमोन लकड़ा (75 वर्ष) के रूप में हुई है। वृद्ध का शव एक निर्माणाधीन घर के पास लगभग 10 फीट ऊंचाई पर रस्सी के सहारे लटका मिला, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।