हमारी खबर का बड़ा असर! Transit Camp की सड़कों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! 🚨
अभी मैं जिस जगह को दिखा रहा हूँ, यहाँ पहले नंदी महाराज और गौ माता का जमावड़ा लगा रहता था। Transit Camp की सड़कों पर भी जहाँ देखो नंदी महाराज ही नज़र आते थे, लेकिन आज हालात काफी बदल चुके हैं और स्थिति बहुत बेहतर है।
जैसे ही हमने Transit Camp क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या को प्रमुखता से उठाया, नगर निगम प्रशासन की टीम तुरंत एक्शन में आ गई। हमारी खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम ने मौके पर पहुँचकर आवारा पशुओं को सुरक्षित और सही जगह पहुँचाया।
हम नगर निगम के महापौर विकास शर्मा जी का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करवाई। महापौर जी और नगर निगम प्रशासन का आभार, जिन्होंने जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
आप सभी दर्शकों का भी बहुत-बहुत शुक्रिया, जिनके सहयोग और वीडियो शेयर करने से यह आवाज़ अधिकारियों तक पहुँची।
ऐसे ही खबरों के साथ जुड़े रहिए 'Times of Uttarakhand' में! 🙏
#TimesOfUttarakhand #Rudrapur #TransitCamp #VikasSharma #RudrapurNews #PublicAwareness #UttarakhandNews #ActionNews