नवाबगंज: थाना मसौली पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 1 खोए मोबाइल को बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया
आवेदक अरबाज खान पुत्र जुबेरुद्दीन निवासी बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी द्वारा मोबाइल फोन के गुम हो जाने के सम्बन्ध में CEIR (सेन्ट्रल इक्विपमेन्ट आइडेन्टिटी रजिस्टर) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए थाना मसौली पुलिस द्वारा गुरुवार करीब 4 बजे मोबाइल फोन बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया।