नवाबगंज: ओबरी जंगल तिराहे के पास पुलिस ने 1 मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभम रावत पुत्र बरसाती लाल निवासी ग्राम कोटवा सड़क चोरई पुरवा थाना रामसनेहीघाट को ओबरी जंगल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया है। उक्त संबंध में थाना कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।