बाराबंकी के मसौली स्थित साधन सहकारी समिति में किसानों को डीएपी खाद का वितरण शुरू हो गया। समिति सचिव सुनील कुमार वर्मा की निगरानी में खाद वितरण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों को आधार कार्ड के माध्यम से खाद दी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।