हज़ारीबाग: हरहद में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण, ग्रामीणों में आक्रोश, अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग : सदर प्रखंड के हरहद गांव में वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। यह रास्ता खाता संख्या 172, प्लॉट संख्या 1868 से होकर गुजरता था, जिसे ग्रामीण 50 वर्षों से अधिक समय से इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन मोo कमरुद्दीन, पिता- सकूर मियाँ ने इस पर बाउंड्री वॉल बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।