गुमला: नागफेनी होटल से गांजा और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Apr 8, 2026 गुमला एसडिपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एसपी के द्वारा गठित टीम ने छापेमारी करते हुए नागफेनी के होटल से करीब 2 किलो से अधिक अफीम व करीब 3 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वही बताया कि अलग-अलग स्थान से छापेमारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है।