सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा कर सावेज को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल व ₹1600 बरामद
एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर एसपी नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिमरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फिरोजाबाद रोड से अभियुक्त सावेज पुत्र फुरकान निवासी थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल व कपड़ों बेचकर प्राप्त 1600 रुपये बरामद हुए है।