सादाबाद: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार बाइक से टकराई, सड़क हादसे में पति-पत्नी और मासूम बच्चा घायल
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव गीगला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार पति-पत्नी और 3 वर्ष का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।