स्वामी सीताराम वार्ड में निःशुल्क आयुष चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित
आयुष विभाग के शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय द्वारा स्वामी सीताराम वार्ड में निःशुल्क आयुष चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 94 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।
शिविर में चिकित्सकों ने बताया कि शीतकालीन ऋतु में वात दोष बढ़ने के कारण वात व्याधि, संधिवात एवं आमवात जैसी समस्याओं में वृद्धि होती है। मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही ऋतुचर्या के अनुरूप संतुलित आहार-विहार एवं उचित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई, ताकि ठंड के दुष्प्रभावों से बचाव के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनी रहे। शिविर में शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका धुर्वे, स्टाफ नर्स श्रीमती पार्वती नायकर, अशोक दास बैरागी एवं उर्मिला दास बैरागी ने सेवाएं प्रदान कीं।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026