महागामा: पुराने ब्लॉक परिसर में गुरुवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेले का किया गया आयोजन, विभिन्न वैरायटियों के आमों का लगा स्टॉल।
महागामा प्रखंड के पुराने ब्लॉक परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पलाश गोड्डा के तत्वाधान में आम महोत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मिनाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।