सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने किया सर्वे,औषधीय खेती पर जोर
सूरजगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत दुग्धम् गांव भी गुरुवार अपराह्न 1 बजे बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और के वैज्ञानिकों ने अनुसूचित जनजाति समुदाय की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च मूल्य औषधीय एवं सुगंधित फसलों की खेती की संभावनाओं का सर्वे किया. किसानों ने सिंचाई सड़क और बिजली की समस्या बताई तथा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग की.