गोंडा: 11 फ़रवरी को स्कूल जाने के बहाने घर से निकली कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की हुई लापता, मुकदमा दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 16, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी लड़की के लापता हो जाने के मामले में लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला के मुताबिक 11 फ़रवरी को उसकी बेटी स्कूल जाने के बहाने घर से निकली और फिर कहीं चली गई। महिला ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।