गोंडा: कस्बा धानेपुर में सड़क पर स्टार्ट खड़ा टेंपो के अचानक दुकान में घुसने से मची अफरातफरी बाल बाल बचे लोग
Gonda, Gonda | Feb 16, 2024 कस्बा धानेपुर में सड़क किनारे स्टार्ट खड़ी टेंपो दुकान में जा घुसी। जिससे अफरातफरी मच गई।हालांकि लोग बाल बाल बच गए। वहीं फर्नीचर का नुक़सान हुआ है। कस्बा धानेपुर से एक चालक टेम्पों लेकर बाबागंज की ओर जा रहा था। बाजार में स्टार्ट वाहन को सड़क पर खड़ा कर कुछ सामान लेने लगा इसी दौरान टेंपो अचानक चल कर एक दुकान में घुस गई। जिससे अफरातफरी मच गई।लोग बाल बाल बच गए।