गोंडा: 8 फरवरी को खेत की रखवाली करने गया पूरे तिवारी रामसहाय निवासी एक व्यक्ति हुआ लापता शिकायत लेकर पत्नी पहुंची थाना
Gonda, Gonda | Feb 16, 2024 खेत की रखवाली करने गए पूरे तिवारी राम सहाय निवासी एक व्यक्ति लापता हो गया है ।काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चला जिस पर पत्नी ने धानेपुर पुलिस से शिकायत की है।धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी रामसहाय की रहने वाली महिला श्यामावती धानेपुर थाना पहुंची, महिला के मुताबिक उसके पति अंगनु यादव 8 फरवरी को खेत की रखवाली करने गये थे,जहां से वह लापता हो गए हैं।