चकरनगर: विंडवा कला में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने किया घायल, उपचार जारी है
सैंक्चुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विंडवा कला में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी को घायल कर दिया। टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी को कब्जे में लेकर डॉल्फिन विश्राम गृह में सुरक्षित स्थान पर जमा किया और चिकित्सकों को बुलाकर उपचार शुरू कर दिया है सोमवार को शाम करीब7बजे वन दरोगा बीपी सिंह चौहान ने बताया राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने घायल कर दिया उपचार जारी है