बीकानेर: नाल थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 माह से था फरार
बीकानेर के नाल थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पिछले सात माह से फरार चल रहा था। इससे पहले मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। प्रकरण 17 अक्टूबर 2025 का है, जब पेट्रोल पंप पर पेटीएम क्यूआर कोड के जरिए फर्जी ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी की