सिवनी: कलेक्टर शीतला पटले ने केवलारी सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
Seoni, Seoni | Apr 2, 2026 सिवनी कलेक्टर शीतला पटले ने गुरुवार को केवलारी स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्टोर कक्ष, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष, एनसीडी क्लिनिक और एएनसी वार्ड सहित अन्य विभागो का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।