पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा, घबरा गए हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि PMनरेंद्र मोदी हर सवाल का जवाब दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के किसी भी मुद्दे पर सवालों के जवाब नहीं देते हैं। वहीं इस पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव घबरा गए हैं और घबराहट में कुछ भी बोल रहे हैं।