लोहरदगा: राजद ने लोहरदगा में संगठन मजबूत करने की बनाई रणनीति, मनोज कुमार पाण्डेय और रामकुमार यादव बने जिला प्रभारी
झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल राजद के संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने मनोज कुमार पाण्डेय और रामकुमार यादव को लोहरदगा जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे राजद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार मेहता ने दोनों नवनियुक्त जिला प्रभारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते