मांट: सीमा विवाद में कई घंटे पानीगांव में यमुना किनारे पड़ा रहा शव, बुधवार की सुबह
Mat, Mathura | Apr 29, 2026 वुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव यमुना नदी में पानीगाँव के समीप मिलने की सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर जमुनापार पुलिस पहुंची वहीं दूसरी तरफ़ वृंदावन सीमा की तरफ़ जैंत थाना क्षेत्र की नियति चौकी और मथुरा दरवाजा चौकी से भी पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने थाना जमुनापार इलाके की घटना बताते हुए मामले को जमुना पार पुलिस के लिए छोड़ दिया।