मेहदावल: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बेलहर कला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर जनपद के थाना बेलहरकला पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजने के साथ ही अपहृता को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के