सिरसागंज: गांव करहरा के परमाली तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव करहरा स्थित परमाली तालाब में शुक्रवार को नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। किसराँव निवासी लगभग 18 वर्षीय सनोज उर्फ छोटू अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया, जिससे साथियों में हड़कंप मच गया।