शिवपुरी नगर: बिजली चोरी की शिकायत करना पड़ा भारी: पूरनखेड़ी में 30 हमलावरों ने परिवार को घेरा, कुल्हाड़ी-लाठियों से किया मरणासन्न
शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास बीती रात करीब 11:00 बजे पुरानी रंजिश और बिजली के मीटर को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 25-30 हमलावरों ने एक परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रामजीलाल लोधी सहित उनके परिवार के तीन सदस्य लहूलुहान हो गए।