हुलासगंज: हुलासगंज समेत पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई होली, युवाओं ने दूसरे दिन भी खेला रंगों का त्योहार
हुलासगंज सहित पूरे जिले में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। युवाओं की टोलियों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर होली खेली। त्योहार के दूसरे दिन भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ