अतर्रा: अतर्रा कस्बे में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
Atarra, Banda | Jun 28, 2026 अतर्रा कस्बे में शुक्रवार देर शाम मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम के अवसर पर श्रद्धा और परंपरागत उत्साह के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जुलूस को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही।