शाहपुर: राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, डूडर कजली बीट से एक आरोपी गिरफ्तार
Shahpur, Betul | Jul 25, 2026 शाहपुर वन परिक्षेत्र की डूडर कजली बीट में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संदिग्ध मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद वन विभाग की टीम ने उसका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।