आगरा: शाहगंज में महिला ने युवक पर लगाए सिलेंडर में आग लगाने के आरोप, वीडियो आया सामने
Agra, Agra | Feb 15, 2024 थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत शाहगंज का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपने परिवारीजनों में से एक युवक पर सिलेंडर में आग लगाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आपसी विवाद के चलते युवक के द्वारा सिलेंडर में आग लगाई है। जिससे घर में भी आग फैल गई। आग की सूचना पर फायर विभाग मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया।