आगरा: कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर एक शराब तस्कर को किया गिरफ़्तार, ₹70,000 की अवैध शराब बरामद की
Agra, Agra | Feb 15, 2024 आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने स्टेशन से एक शराब तस्कर को गिरफ़्तार किया है। आरोपी शराब तस्कर का नाम अंकुर शर्मा है, जो जिला हाथरस का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैसे कमाने की लालच में स्टेशन पर शराब की तस्करी और बिक्री किया करता था। आज पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया है।