आगरा: सिकंदरा क्षेत्र में स्वान की निर्मम हत्या के बाद रस्सी से बांधकर घसीटा,घटना से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
Agra, Agra | Feb 15, 2024 आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। जहां सिकंदरा क्षेत्र में दो व्यक्ति एक स्वान की निर्मम हत्या करने के बाद उसका शव रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटते नज़र आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिकंदरा पुलिस दोनो व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी हैं। वही जानवरों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं ने कार्यवाई की मांग की हैं