आगरा: ताजगंज स्थित ताजमहल में पर्यटकों ने मलेशिया के झंडे के साथ खिंचवाई फ़ोटो,सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की उड़ी धज्जियां
Agra, Agra | Feb 15, 2024 विश्वविख्यात ताजमहल में पर्यटकों ने मलेशिया के झंडे के साथ फोटो खिंचवाकर प्रचार-प्रसार किया। जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में विदेशी पर्यटकों का एक समूह हाथ मे झंडा लेकर फ़ोटो खिंचवा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुरात्व विभाग के अधिकारियों ने ताजमहल के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा हैं।