आगरा: मेट्रो स्टेशन परिसर की सुरक्षा करेगी एसएसएफ, एसएसएफ चीफ ने मेट्रो कार्यालय पर की जानकारी
Agra, Agra | Feb 15, 2024 मेट्रो स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स बनाया गया है। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के जवानों की मेट्रो स्टेशन परिसरों पर तैनाती की जाएगी। SSF के 135 जवानों का सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ मेट्रो की संपत्ति के साथ यात्रियों की सुविधाओं पर नजर रखी जाएगी। पूरे मामले की जानकारी SSF चीफ राम सुरेश यादव ने मेट्रो कार्यालय पर दी है।