शारदीय नवरात्रों के अवसर पर माता बगलामुखी जी को समर्पित भजन "बनखंडी प्यारा धाम" वीरवार को बिलासपुर में रिलीज किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी की आवाज से सजे इस भजन का विमोचन दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा ने आराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर परिसर में चल रहे शारदोत्सव दुर्गा पूजा में किया।