मंझनपुर: एसपी सत्यनारायण अचानक मोहब्बतपुर पइंसा थाने पहुंचे, व्यवस्था परखी और पुलिस कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर सर्किल के थाना मोहब्बतपुर पइंसा का शनिवार रात लगभग 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण कर थाना व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया है।