महसी: इमामगंज में शिक्षक से मारपीट पर बवाल, बैंक कर्मियों पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
इंडियन बैंक इमामगंज शाखा में शिक्षक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जूनियर एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को जोनल कार्यालय को शिकायती पत्र भेजकर संबंधित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी परिषदीय विद्यालयों के खाते बैंक से हटाए जाएंगे।