कोंच: परसावां पंचायत: बाल संरक्षण समिति की बैठक में बाल मजदूरी व बाल विवाह रोकने पर ज़ोर
Konch, Gaya | May 30, 2026 बिहार सरकार के निर्देश पर शनिवार को परसावां पंचायत कार्यालय में बाल संरक्षण समिति की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया दिलीप कुमार ने की। बैठक में बाल मजदूरी, बाल विवाह, आश्रित-निराश्रित बच्चों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। दिव्यांग बच्चों की सूची जिला भेजकर उन्हें आर्थिक-सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर चर्चा हुई।