अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 ने सुबह नवी मुंबई से उड़ान भरी थी और शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी. अधिकारियों ने बताया, "नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 06 पर पार्क किए जाते समय एक घटना हुई. पार्किंग की प्रक्रिया के दौरान विमान VDGS पोल से टकरा गया."