कटोरिया: कटोरिया बाजार में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी।
Katoria, Banka | Jun 10, 2026 कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित एसएसपी यादव काॅलेज के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे हाइवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जख्मी जमुई जिला निवासी संतोष यादव बताया गया है।