पनागर: नियमों को ताक पर रखकर चल रहा था 'निसर्ग रिसॉर्ट', प्रशासन ने लगाया ताला
प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को बरेला स्थित 'निसर्ग रिसॉर्ट' पर अचानक छापा मारकर भारी अनियमितताएं उजागर की हैं। राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा और विद्युत विभाग के आला अधिकारियों की इस संयुक्त कार्रवाई से रिसॉर्ट संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर तहसीलदार शशांक दुबे के नेतृत्व में जब टीम जांच करने पहुंची, तो रिसॉर्ट की हकीकत दे