चित्तौड़गढ़। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व दवा व्यापारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉर्पोरेट कंपनियों के भारी डिस्काउंट बंद कराने व नकली दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की।