Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

श्योपुर: सांसद: समाज की गरीब बालिकाओं के लिए उपयोगी होगा छात्रावास, सेवा भारती के बालिका छात्रावास का हुआ भूमिपूजन

Sheopur, Sheopur | Nov 1, 2025
श्योपुर। सेवा भारती श्योपुर के माध्यम से सेवा धाम परिसर में कन्या छात्रावास के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर 03 बजे किया गया। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

MORE NEWS

ग्रीन लैंडस्केप मेनेजमेंट प्लान पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
श्योपुर एवं मुरैना के प्रतिभागी कर रहे सहभागिता
 -----
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा संचालित ग्रीन-एजी परियोजना के अंतर्गत ग्रीन लैंडस्केप मेनेजमेंट प्लान(जीएलएमपी)के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में किया जा रहा है। भोपाल में 17 जुलाई तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम स्तर पर जीएलएमपी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन तथा स्थानीय संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना है।

कार्यशाला में एफएओ इंडिया के प्रतिनिधि श्री टाकायुकी हागीवारा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होने कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन के सूत्र दिए। श्री टाकायुकी ने जिलों से आए सीआरपी सदस्यों से जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ मिलकर कार्य करते हुए ग्लोबल एन्वायरमेंट बेनिफिट के प्रति जागरूकता एवं चुनौतियों के समाधान की बात की।

पांच दिवसीय चलने वाली इस कार्यशाला में राष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई नई दिल्ली, राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई भोपाल, ग्राम परिदृश्य क्रियान्वयन इकाई श्योपुर एवं मुरैना तथा सीआरपी सदस्यों, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, परियोजना अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में जीएलएमपी के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय, स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी तथा वैज्ञानिक एवं सहभागी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए अवगत कराया गया कि जीएलएमपी सतत कृषि को बढ़ावा देने, भूमि क्षरण को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जैव विविधता संवर्धन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उल्लेखनीय है कि श्योपुर एवं मुरैना जिले में ग्रीन-एजी परियोजना के अंतर्गत 116 गांव शामिल है, जिसमें श्योपुर जिले के विजयपुर के 76 एवं मुरैना जिले के सबलगढ के 40 गांव है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

ग्रीन लैंडस्केप मेनेजमेंट प्लान पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्योपुर एवं मुरैना के प्रतिभागी कर रहे सहभागिता ----- किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा संचालित ग्रीन-एजी परियोजना के अंतर्गत ग्रीन लैंडस्केप मेनेजमेंट प्लान(जीएलएमपी)के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में किया जा रहा है। भोपाल में 17 जुलाई तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम स्तर पर जीएलएमपी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन तथा स्थानीय संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना है। कार्यशाला में एफएओ इंडिया के प्रतिनिधि श्री टाकायुकी हागीवारा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होने कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन के सूत्र दिए। श्री टाकायुकी ने जिलों से आए सीआरपी सदस्यों से जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ मिलकर कार्य करते हुए ग्लोबल एन्वायरमेंट बेनिफिट के प्रति जागरूकता एवं चुनौतियों के समाधान की बात की। पांच दिवसीय चलने वाली इस कार्यशाला में राष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई नई दिल्ली, राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई भोपाल, ग्राम परिदृश्य क्रियान्वयन इकाई श्योपुर एवं मुरैना तथा सीआरपी सदस्यों, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, परियोजना अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में जीएलएमपी के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय, स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी तथा वैज्ञानिक एवं सहभागी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए अवगत कराया गया कि जीएलएमपी सतत कृषि को बढ़ावा देने, भूमि क्षरण को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जैव विविधता संवर्धन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उल्लेखनीय है कि श्योपुर एवं मुरैना जिले में ग्रीन-एजी परियोजना के अंतर्गत 116 गांव शामिल है, जिसमें श्योपुर जिले के विजयपुर के 76 एवं मुरैना जिले के सबलगढ के 40 गांव है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री भूपेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने दोनों कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री भूपेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने दोनों कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की शुरूआत
युवाओं ने ली नशामुक्त समाज की शपथ
  ------
 उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल (नारकोटिक्स विंग) के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के कुशल निर्देशन में जिले के शासकीय महाविद्यालयों में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय) श्योपुर में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। यह 15 दिवसीय विशेष अभियान आगामी 30 जुलाई तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। 
 कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि सभी शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 

अभियान के शुभारंभ अवसर पर नशामुक्ति समाज बनाने के लिए सामुहिक रूप से संकल्प लिया गया। महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का ने संयुक्त रूप से उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को जीवन भर नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। 

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया ने बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान के तहत आने वाले दिनों में युवाओं के लिए कई रचनात्मक व रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  इसके अंतर्गत 16 जुलाई को नशा मुक्ति जागरूकता रील्स, मेकिंग व शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, 17 जुलाई को विशेष अवेयरनेस व्याख्यान तथा 21 जुलाई को वृहद स्तर पर निबंध, चित्रकला, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की शुरूआत युवाओं ने ली नशामुक्त समाज की शपथ ------ उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल (नारकोटिक्स विंग) के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के कुशल निर्देशन में जिले के शासकीय महाविद्यालयों में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय) श्योपुर में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। यह 15 दिवसीय विशेष अभियान आगामी 30 जुलाई तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि सभी शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर नशामुक्ति समाज बनाने के लिए सामुहिक रूप से संकल्प लिया गया। महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का ने संयुक्त रूप से उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को जीवन भर नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया ने बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान के तहत आने वाले दिनों में युवाओं के लिए कई रचनात्मक व रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 16 जुलाई को नशा मुक्ति जागरूकता रील्स, मेकिंग व शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, 17 जुलाई को विशेष अवेयरनेस व्याख्यान तथा 21 जुलाई को वृहद स्तर पर निबंध, चित्रकला, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आज से
विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी
  -----
भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पखवाडे के दौरान मेरे जीवन में गुरु विषय पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक वाचन, भजन एवं गुरु वंदना जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 

  उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। 

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाएगा।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आज से विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी ----- भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पखवाडे के दौरान मेरे जीवन में गुरु विषय पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक वाचन, भजन एवं गुरु वंदना जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

दस्तक अभियान शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम से हुआ शुभारंभ
------
श्योपुर जिले में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान शुरू हो गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीमे शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को न केवल विटामिन-ए की खुराक पिलाने घर-घर दस्तक देंगी, बल्कि बाल्यकाल की बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार प्रबंधन सुनिश्चित करेंगी। यह अभियान 31 अगस्त तक आयोजित होगा। 

दस्तक अभियान का औपचारिक शुभारंभ गत दिवस जिला चिकित्सालय श्योपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हुआ। जिसमें अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल, टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा आदि के द्वारा 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ रखने और कुपोषण मुक्त समाज बनाने में दस्तक अभियान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने कहा कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जायेगी, गंभीर एनीमिया, निमोनिया और दस्त रोग से पीड़ित बच्चों की घर-घर जाकर चिन्हित कर उपचार प्रदान किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि  अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलायें। 

 भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि 45 दिन चलने वाले इस अभियान के तहत ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां और आवश्यकतानुसार आयरन सिरप का निशुल्क वितरण किया जायेगा। अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

दस्तक अभियान शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम से हुआ शुभारंभ ------ श्योपुर जिले में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान शुरू हो गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीमे शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को न केवल विटामिन-ए की खुराक पिलाने घर-घर दस्तक देंगी, बल्कि बाल्यकाल की बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार प्रबंधन सुनिश्चित करेंगी। यह अभियान 31 अगस्त तक आयोजित होगा। दस्तक अभियान का औपचारिक शुभारंभ गत दिवस जिला चिकित्सालय श्योपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हुआ। जिसमें अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल, टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा आदि के द्वारा 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ रखने और कुपोषण मुक्त समाज बनाने में दस्तक अभियान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने कहा कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जायेगी, गंभीर एनीमिया, निमोनिया और दस्त रोग से पीड़ित बच्चों की घर-घर जाकर चिन्हित कर उपचार प्रदान किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलायें। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि 45 दिन चलने वाले इस अभियान के तहत ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां और आवश्यकतानुसार आयरन सिरप का निशुल्क वितरण किया जायेगा। अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026