Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

अभिभावक-शिक्षक-विद्यार्थी संगोष्ठी आयोजित ----- सांदीपनी विद्यालय श्योपुर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं संस्कार आधारित विकास पर केंद्रित अभिभावक-शिक्षक-विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता कर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, अध्ययन की गुणवत्ता तथा उनके व्यवहार एवं संस्कारों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर उन अभिभावकों का विशेष सम्मान किया गया, जिनके बच्चों ने परीक्षा में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सम्मान समारोह ने अन्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया। अंत में सभी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच सतत सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

16 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

MORE NEWS

पाण्डोला में आयुष विभाग द्वारा वयोमित्र शिविर आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गढ़ी का सहराना पांडोला में जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वयोमित्र शिविर का आयोजन किया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में बच्चो, महिलाओं और बुजुर्ग का परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेद आहार विहार एवं दिनचर्या के बारे में बताया एवं अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया। शिविर में कुल 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 35 महिलाएं एवं 20 पुरुष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ हेमराज नागर, श्री चेतन रावत एवं श्री श्याम सुंदर धाकड़ उपस्थित रहें। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

पाण्डोला में आयुष विभाग द्वारा वयोमित्र शिविर आयोजित ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गढ़ी का सहराना पांडोला में जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वयोमित्र शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में बच्चो, महिलाओं और बुजुर्ग का परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेद आहार विहार एवं दिनचर्या के बारे में बताया एवं अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया। शिविर में कुल 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 35 महिलाएं एवं 20 पुरुष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ हेमराज नागर, श्री चेतन रावत एवं श्री श्याम सुंदर धाकड़ उपस्थित रहें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

स्वैच्छिकता पर्व पर संगोष्ठी का आयोजन
 ------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद विकास खंड कराहल के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति आवदा के द्वारा गांव के ऑगनवाडी केन्द्र पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवम् व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम उपस्थित रही।

जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने स्वैच्छिक पर्व को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हमें एक पेड माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण करना चाहिए और दूसरो को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही हरियाली महोत्सव मे जन भागीदारी से वृक्षारोपण करने तथा स्वच्छता के महत्व पर विशेष जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू हेतु नवीन प्रवेश लेने हेतु जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने स्वच्छता के संबंध में व्यक्तिगत एवम् सामुदायिक स्तर पर साफ सफाई के कार्य को बढावा देने हेतु जागरूक किया गया। 

बैठक के समापन अवसर पर एक पेड माँ के नाम एवम् स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई। बैठक में सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं में निहारिका सिमरन सूरज साथ ही ऑगनवाडी कार्यकर्ता नवांकुर सखियो की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

स्वैच्छिकता पर्व पर संगोष्ठी का आयोजन ------ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद विकास खंड कराहल के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति आवदा के द्वारा गांव के ऑगनवाडी केन्द्र पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवम् व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम उपस्थित रही। जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने स्वैच्छिक पर्व को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हमें एक पेड माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण करना चाहिए और दूसरो को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही हरियाली महोत्सव मे जन भागीदारी से वृक्षारोपण करने तथा स्वच्छता के महत्व पर विशेष जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू हेतु नवीन प्रवेश लेने हेतु जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने स्वच्छता के संबंध में व्यक्तिगत एवम् सामुदायिक स्तर पर साफ सफाई के कार्य को बढावा देने हेतु जागरूक किया गया। बैठक के समापन अवसर पर एक पेड माँ के नाम एवम् स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई। बैठक में सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं में निहारिका सिमरन सूरज साथ ही ऑगनवाडी कार्यकर्ता नवांकुर सखियो की विशेष रूप से उपस्थिति रही। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण जारी  
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमो के निरीक्षण के लिए नियुक्त अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। 78 छात्रावासों एवं आश्रमो के निरीक्षण के लिए 78 अधिकारी नियुक्त किये गये है, जो छात्रावासों, आश्रमो में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का आंकलन कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन एक सप्ताह में दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे द्वारा शासकीय बालक अंग्रेजी छात्रावास कराहल, नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र जैन द्वारा अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम रानीपुरा, नायब तहसीलदार श्री टीएस लकडा द्वारा अनुसूचित जाति कन्या प्री मैट्रिक जूनियर छात्रावास कराहल, तहसीलदार वीरपुर श्री वीरेन्द्र बघेल द्वारा अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास ओछापुरा एवं अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास श्यामपुर, नायब तहसीलदार श्री विनोद तोमर द्वारा आदिवासी छात्रावास धनायचा, मंडी सचिव श्री आरके साकेत द्वारा अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास श्योपुर, ईई पीएचई श्री अफजल अमानुल्ला द्वारा बालक छात्रावास ढेगदा, उप पंजीयक विजयपुर श्री रामकुमार डाबरिया द्वारा अनुसूचित जाति खण्ड स्तरीय छात्रावास विजयपुर, सीडीपीओ श्री पवनजीत अरोरा द्वारा आदिवासी खण्ड स्तरीय उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास श्योपुर, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा द्वारा उत्कृष्ट बालक छात्रावास श्योपुर एवं आदिवासी बालक क्रीडा परिसर ढेगदा का निरीक्षण किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण जारी ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमो के निरीक्षण के लिए नियुक्त अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। 78 छात्रावासों एवं आश्रमो के निरीक्षण के लिए 78 अधिकारी नियुक्त किये गये है, जो छात्रावासों, आश्रमो में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का आंकलन कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन एक सप्ताह में दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे द्वारा शासकीय बालक अंग्रेजी छात्रावास कराहल, नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र जैन द्वारा अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम रानीपुरा, नायब तहसीलदार श्री टीएस लकडा द्वारा अनुसूचित जाति कन्या प्री मैट्रिक जूनियर छात्रावास कराहल, तहसीलदार वीरपुर श्री वीरेन्द्र बघेल द्वारा अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास ओछापुरा एवं अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास श्यामपुर, नायब तहसीलदार श्री विनोद तोमर द्वारा आदिवासी छात्रावास धनायचा, मंडी सचिव श्री आरके साकेत द्वारा अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास श्योपुर, ईई पीएचई श्री अफजल अमानुल्ला द्वारा बालक छात्रावास ढेगदा, उप पंजीयक विजयपुर श्री रामकुमार डाबरिया द्वारा अनुसूचित जाति खण्ड स्तरीय छात्रावास विजयपुर, सीडीपीओ श्री पवनजीत अरोरा द्वारा आदिवासी खण्ड स्तरीय उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास श्योपुर, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा द्वारा उत्कृष्ट बालक छात्रावास श्योपुर एवं आदिवासी बालक क्रीडा परिसर ढेगदा का निरीक्षण किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित
बडौदा, कराहल, विजयपुर में हुई 153 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच परीक्षण 
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, कराहल, बडौदा पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये। 

सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा में डॉ. नीतू सिकरवार ने 62 गर्भवती महिलाओं की जांच की, इनमें 12 हाई रिस्क तथा 2 उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से प्रभावित महिलाएं चिन्हित हुईं। गर्भवती 45 महिलाओं को प्रथम, 9 को द्वितीय तथा 8 महिलाओं को तृतीय एवं चतुर्थ फॉलोअप प्रदान किया गया। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में डॉ. नेहा त्यागी ने 53 गर्भवती महिलाओं की जांच की, जिनमें 12 हाई रिस्क चिन्हित की गईं। गर्भवती 37 महिलाओं को प्रथम, 12 को द्वितीय तथा 4 महिलाओं को तृतीय फॉलोअप प्रदान करते हुए चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डॉ. श्वेता गर्ग ने 38 गर्भवती महिलाओं की जांच की। जांच के दौरान 8 हाई रिस्क चिन्हित की गईं तथा उन्हें फॉलोअप प्रदान किया गया।

अभियान के तहत माह की प्रत्येक 9 तथा 25 तारीख को आयोजित होने वाले इन फॉलोअप शिविर के दौरान बडौदा, कराहल एवं विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित शिविरों में कुल 153 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 32 महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया। शिविरों में एनीमिया, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं यूरिन जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम के नियमित सेवन तथा समय पर प्रसव पूर्व जांच कराने संबंधी चिकित्सकीय सलाह दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार ने बताया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं का विवरण पीसीटीएस पोर्टल पर दर्ज कर आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के माध्यम से प्रसव तक नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करते हुए जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा 104 एवं 108 एम्बुलेंस जैसी शासकीय सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित बडौदा, कराहल, विजयपुर में हुई 153 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच परीक्षण ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, कराहल, बडौदा पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये। सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा में डॉ. नीतू सिकरवार ने 62 गर्भवती महिलाओं की जांच की, इनमें 12 हाई रिस्क तथा 2 उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से प्रभावित महिलाएं चिन्हित हुईं। गर्भवती 45 महिलाओं को प्रथम, 9 को द्वितीय तथा 8 महिलाओं को तृतीय एवं चतुर्थ फॉलोअप प्रदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में डॉ. नेहा त्यागी ने 53 गर्भवती महिलाओं की जांच की, जिनमें 12 हाई रिस्क चिन्हित की गईं। गर्भवती 37 महिलाओं को प्रथम, 12 को द्वितीय तथा 4 महिलाओं को तृतीय फॉलोअप प्रदान करते हुए चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डॉ. श्वेता गर्ग ने 38 गर्भवती महिलाओं की जांच की। जांच के दौरान 8 हाई रिस्क चिन्हित की गईं तथा उन्हें फॉलोअप प्रदान किया गया। अभियान के तहत माह की प्रत्येक 9 तथा 25 तारीख को आयोजित होने वाले इन फॉलोअप शिविर के दौरान बडौदा, कराहल एवं विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित शिविरों में कुल 153 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 32 महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया। शिविरों में एनीमिया, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं यूरिन जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम के नियमित सेवन तथा समय पर प्रसव पूर्व जांच कराने संबंधी चिकित्सकीय सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार ने बताया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं का विवरण पीसीटीएस पोर्टल पर दर्ज कर आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के माध्यम से प्रसव तक नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करते हुए जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा 104 एवं 108 एम्बुलेंस जैसी शासकीय सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026