लातेहार: शनिवार की दोपहर 1:00 लातेहार में झामुमो का पलटवार: "भाजपा अपनी साजिश में नाकाम होगी लातेहार राजनीतिक पर्यटन स्थल नहीं"l
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर करारा हमला बोला। झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य में अपनी जमीन खो चुकी भाजपा अब बौखलाहट में सिर्फ "जेएमएम-जेएमएम" जप रही है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा ने लातेहार को राजनीतिक पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास किया है।