गिर्वा: फतहसागर में डूबे व्यापारी की तलाश जारी, 7 घंटे की रेस्क्यू के बाद भी शव नहीं मिला
Girwa, Udaipur | May 17, 2026 उदयपुर। फतहसागर झील में व्यापारी ललित मेहता के डूबने की आशंका पर रविवार को 7 घंटे रेस्क्यू चला। नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक झील में तलाश की, लेकिन शव नहीं मिला। टीम सोमवार को फिर रेस्क्यू चलाएगी। अंबामाता थाना पुलिस के अनुसार अशोकनगर निवासी 62 वर्षीय ललित मेहता 20 साल से तैराकी करते थे।