प्रयागराज: सिविल लाइंस कंपनी बाग के पीछे तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों में मारी टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त
सिविल लाइंस कंपनी बाग के पीछे दिलीप चौरसिया के घर के सामने तेज रफ्तार कार ने पटरी पर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। इससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार BJP का झंडा लगाए हुए तेज रफ्तार से निकल रही थी और एकाएक अनियंत्रित होकर पटरी पर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारते कुछ दूर पर जा रुकी।