प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के तहत कीडगंज में किया गया सड़क चौड़ीकरण कार्य, महापौर का मकान भी चौड़ीकरण की जद में आया
आगामी 2025 महाकुंभ की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी के तहत कीडगंज क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य की जद में प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी का मकान भी आया है। जिसको PDA की टीम द्वारा ध्वस्त किया गया है जबकि पूर्व में महापौर ने खुद से अपने मकान को तोड़ा था।