प्रयागराज: मुट्ठीगंज में कई वर्षों से बंद पड़ी माया प्रेस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
थाना मुठ्ठीगंज क्षेत्र में कई वर्षों से बंद पड़ी माया प्रेस में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड के दो जवान काफी देर तक फंसे रहे, जिनको रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।